सहजनवा: गीडा थानाक्षेत्र अंतर्गत जैतपुर बनौडा मंझरिया के पास अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार युवाक गिरा कार ने रौंदा युवक की हुई मौत
सहजनवा के गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतपुर बनौडा मंझरिया के पास स्कूटी सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, तभी एक कार सवार ने रौंद दिया, जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गया।