शामली: जनपद शामली में सुरक्षा की दृष्टि से विशेष स्थानों पर बढ़ी पुलिस की सक्रियता, एसपी स्वयं कर रहे भ्रमण #OperationSindoor
Shamli, Shamli | May 10, 2025 शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आपरेशन सिंदूर और वर्तमान हालातों के मद्देनजर जिले में विशेष स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। इन स्थानों पर एसपी द्वारा स्वयं भ्रमण कर स्थानीय पुलिस अमले को सतत निगरानी और सक्रियता के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस लगातार मूवमेंट कर लोगों से सरकारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रही है।