पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रोजगार को लेकर कहा- मेरे ऊपर आ गई है एक भारी जिम्मेदारी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने विभाग और रोजगार को लेकर मीडिया से बातचीत की है। जीतन राम मांझी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय जो मुझे दी गई है, यह एक मेरे ऊपर भारी जिम्मेवारी आ गई है कि मैं इस विभाग को कैसे आगे ले जाऊं ताकि अधिक से अधिक युवाओं का समायोजन हो सके और उन्हें रोजगार भी मिल सके।