पटना ग्रामीण: कला संस्कृति एवं युवा विभाग के तीन वेबसाइटों का डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया लोकार्पण
शुक्रवार को डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कला संस्कृति एवं युवा विभाग में विभाग के अधीन भारतीय नृत्य कला मन्दिर, बिहार संगीत नाटक अकादमी और बिहार ललित कला अकादमी की कुल 3 वेबसाइटों का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इनके माध्यम से बिहार की गौरवशाली विरासत एवं बहुरंगी सांस्कृतिक परंपरा को देश-दुनिया तक पहुंचाया जा सकेगा ।