पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा, झूठ की लंबी आयु नहीं होती है
लोकसभा चुनाव 2024के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कई बार अपना बयान देते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल हो जाएंगे। इसे लेकर जदयू प्रदेश कार्यालय में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि झूठ की लंबी आयु नहीं होती है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा है।