पटना ग्रामीण: पटना में सांसद पप्पू यादव ने कहा, अगर मुझे कोई गोली मार देता और मैं मर जाता तब भी मुझे सुकून मिलता
सांसद पप्पू यादव पर रंगदारी मांगने के मामले को लेकर FIR दर्ज करने के मामले को लेकर पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज तक मैं कभी भी इतना हर्ट नहीं हुआ जितना मुझे आज दुख पहुंचा है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुझे कोई गोली मार देता और मैं मर जाता तब भी मुझे सुकून मिलता।