पौड़ी: एसएसपी के निर्देशों पर श्रीनगर पुलिस ने कार में काली फिल्म लगाने वालों पर की कार्रवाई
Pauri, Garhwal | May 11, 2025 यातायात श्रीनगर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग ऐसे वाहनों को रोका गया, जिनके शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। पुलिस टीम ने मौके पर ही काली फिल्म हटवाकर वाहन स्वामियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की। यह अभियान यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।