पौड़ी: बद्रीकेदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा- यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता
Pauri, Garhwal | May 11, 2025 श्री बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का देवप्रयाग पहुंचने पर पालिका अध्यक्ष ममता देवी की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति से जुड़ी समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। मंदिर समिति के अध्यक्ष द्विवेदी ने बद्री केदार धर्मशाला का भी स्थलीय निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों एवं यात्रियों से वार्ता भी की।