पौड़ी: बाधित विद्युत व्यवस्था को विभाग ने किया दुरुस्त, पौड़ी, बुआखाल तथा चिपलघाट में विद्युत आपूर्ति हुई सुचारू
Pauri, Garhwal | May 11, 2025 बीते रोज लगभग 4:30 बजे में लाइन पर फोल्ट आ जाने से पौड़ी शहर समेत बुआखाल व चिपलघाट में पूरी रात अंधेरा बना रहा। जिससे आम जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के एसडीओ गोविंद सिंह रावत ने बताया कि आकाशीय बिजली चमकने से खंडाह के पास तथा सिमारखाल व सतपुली के बीच जंगल में मेन लाइन के साथ ही बैकअप सप्लाई में भी फाल्ट आ गया।