पौड़ी: सुव्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के साथ गंगा घाटों पर पर्यटकों की सुरक्षा को पौड़ी पुलिस कर रही है सुनिश्चित
Pauri, Garhwal | May 11, 2025 एसएसपी पौड़ी के निर्देशन में पर्यटकों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु हर मोर्चे पर तैयार है पौड़ी पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में समस्त पुलिस बल को पूर्ण मनोयोग से ड्यूटी करने व चार धाम यात्रा में आये श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुरक्षा हेतु सक्रिय रूप से कार्यरत रहने हेतु निर्देशित किया गया है।