पौड़ी: पौड़ी शहर के छत्रीधार के समीप अनियंत्रित होकर पलटी आल्टो कार, बड़ी दुर्घटना टली
Pauri, Garhwal | May 11, 2025 पौड़ी शहर के छत्रीधार क्षेत्र के समीप आज एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। कार में एक व्यक्ति सवार था, जिसे हल्की चोटें आई हैं। रविवार 3 बजे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑल्टो कार छत्रीधार से कंडोलिया की ओर जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। पलटने के बाद कार सड़क पर खड़ी दूसरी कार से टकरा गई।