पौड़ी: पालिका डमरू हाल में रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ
Pauri, Garhwal | May 11, 2025 नगर पालिका के डमरु हाल में रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का अपर जिला अधिकारी अनिल गर्ब्याल ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। चिकित्सा शिविर में मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों को रेड क्रॉस सोसाइटी की मैन्युअल भी भेंट की गई। आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लाभार्थियों को इस दौरान स्वास्थ्य की जांच दवाइयां भी वितरण की गई।