मिर्ज़ापुर: तिलठी गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप
जिला थाना क्षेत्र की तिलती गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जौनपुर जनपद के सुरेरी थाना क्षेत्र कोचारी गांव निवासी चंद्रप्रकाश यादव की पुत्री प्रियंका का तिलठी गांव में रमेश यादव के पुत्र राधो यादव के साथ हुई थी। रविवार की सुबह सात बजे प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।