मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर गांव के सामने बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
बताते चले कि रविवार की शाम लगभग 4:30 बजे महोखर गांव के सड़क के बगल पटरी पर। अचानक अनियंत्रित बाइक से गिरने से बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने सरोई अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 47 वर्षीय राम निरंजन पुत्र रामपति गौर जो कि प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के औता महावीर गांव का निवासी है।