मिर्ज़ापुर: अरगी सरपति गांव में घर के पास खेल रही 2 वर्षीय बच्ची को जेसीबी ने कुचला, बच्ची की हुई मौत, जेसीबी चालक फरार
बताते चलें कि रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के अरगी सरपति गांव में अपने घर के पास बाहर खेल रही दो वर्षीय बच्ची परी को जेसीबी ने कुचल दिया जिसे आनन फानन में परिजनों द्वारा मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्ची परी को मृत्यु घोषित कर दिया। पिता रिंकू सोनकर ने बताया कि जेसीबी चालक हेडफोन लगाया था कुचलकर फरार हो गया।