मिर्ज़ापुर: ड्रमलगंज के पास शादी समारोह से लौटते समय बाइक पर सवार दो लोग सामने से आ रही बाइक से टकराए, दोनों घायल
बताते चले की रविवार की सुबह लगभग 7:00 बजे हलिया थाना क्षेत्र डेढ़ी गांव निवासी मुकेश कोरी व लव कुश कोरी दोनों लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे ड्रमलगंज के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से भिड़ गए जिसमें मुकेश व लव कुश घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लाए जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने एक को वाराणसी रेफर कर दिया