मिर्ज़ापुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह ने मां विंध्यवासिनी का विंध्याचल में किया दर्शन पूजन
बताते चले की रविवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे विंध्याचल धाम में पहुंचे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह का स्वागत नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंकज सिंह ने माता विंध्यवासिनी के दरबार में पत्र पुष्प अर्पित कर नमन किया। कहा कि विंध्य कॉरिडोर बन जाने के कारण श्रद्धालुओं को अब काफी सहूलियत मिली है।