#NAGAURPOLICE
#SP OFFICE NAGAUR
*श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *अवैध खनन/परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही* हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में नागौर पुलिस द्वारा *लगातार कार्यवाही की जा रही है, विवरण निम्नानुसार है:-*
*1. थाना पांचौड़ीः- दिनांक 06.06.2026 को दौराने गश्त सरहद भोजास से अवैध रूप से लाईमस्टोन से भरे हुए एक ट्रक एवं एक ट्रैक्टर मय ट्राॅली जब्त किया जाकर, खनिज विभाग को सूचना दी गई।*
*2. थाना थांवलाः- दिनांक 07.06.2026 को दौराने गश्त कोडिया मोड सरहद आलनिवास से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए एक 06 चक्का डम्पर को जब्त कर, खनिज विभाग को सूचना दी गई।*
*3. थाना पांचौड़ीः- श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान* के तहत नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ *डोडा पोस्त सप्लायर एवं 3000/- रूपये का ईनामी आरोपी खींयाराम गिरफ्तार* किया गया। प्रकरण में पूर्व में निमबडी गांव में भैरून्दा निमबडी तिराहे पर एक काले रंग की टाटा हैरियर *दुर्घटनाग्रस्त कार से 325 किलो 470 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त किया गया था, जिसका प्रकरण थाना पादूकलां पर दर्ज है।* प्रकरण में पूर्व में *तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।*
*4. थाना कोतवाली नागौरः- श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *तेज आवाज में डीजे साउण्ड चलाकर ध्वनि प्रदूषण* फैलाने पर नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए *बासनी चैराहा, कस्बा नागौर से एक डीजे साउण्ड सिस्टम लगी हुई पीकअप गाड़ी जब्त की गई।*
@IgpAjmer
@RajasthanPolice