दमयंती नगर: मारुताल में कमल सिंह की हत्या के बाद बेटी ने न्याय की गुहार लगाई, करणी सेना ने SP कार्यालय घेराव की चेतावनी दी
दमोह बीते 9 मार्च को मारुताल हनुमान मंदिर के पास कुछ अज्ञात आरोपियों के द्वारा कमल सिंह पिता प्रेम सिंह राजपूत के साथ लाठी डंडों से मारपीट किए जाने पर जबलपुर मे इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद से परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। आज मंगलवार रात 8 बजे मृतक कमल सिंह की बेटी अंजलि राजपूत ने जिला प्रशासन से अपने पिता के हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तारी की मांग की।