कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कामयाबी 4 साल से फरार 10 हज़ारी इनामी गांजा तस्कर झालावाड़ से दबोचा गया!
कोटा ग्रामीण (सुकेत) पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। सुकेत थाना अधिकारी महावीर प्रसाद भार्गव ने मुस्तैदी दिखाते हुए पिछले 4 साल से फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी ड्रग तस्कर शेख शाहरूख को झालावाड़ इण्डस्ट्रीज इलाके से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
Sangod, Kota | Jun 27, 2026