Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

Follow... राम मंदिर में चढ़ावे चोरी पर पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल का बड़ा बयान, ट्रस्ट के महासचिव व संस्थापक ट्रस्टी का इस्तीफा अपराध को ढकने का प्रयास पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर राम मंदिर में हुई करोड़ों रुपए की नकदी व करोड रुपए का सोने चांदी के आभूषणों की चोरी के पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच की मांग की है। गुंजल ने पत्र के माध्यम से कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व संस्थापक ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा केवल अपराध को ढकने का प्रयास है ऐसा लगता है कि यह देश का ध्यान बांटने व दोषियों को बचाने का प्रयास है, उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी आप भगवाधारी मुख्यमंत्री हो हम आपसे यह अपेक्षा करेंगे की सिर्फ इस्तीफा नहीं इन सब की जांच होनी चाहिए व जो जो भी दोषी है सब पकड़े जाने चाहिए। गुंजल ने कहा कि ट्रस्ट के महासचिव के रूप में चंपत राय मंदिर प्रबंधन के सर्वेसर्वा थे जबकि संस्थापक ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्रा पर चढ़ावे के हिसाब किताब व प्रबंधन का पूर्ण जिम्मा था बिना इनकी संलिप्तता के करोड़ों रुपए की नगदी व करोड़ों रुपए के आभूषण चोरी होने का प्रश्न ही नहीं उठता, डबल इंजन की सरकार चंपत राय व अनिल मिश्रा सहित कई बड़े लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है। प्रहलाद गुंजल ने कहा कि राम का नाम का व्यापार कर सत्ता में आई भाजपा राम मंदिर का चंदा चोरी कर रही है जो देश की धार्मिक आस्था पर गहरी चोट है। लोग राम का संबंध जीवन से, सांसों से, आस्था से समझते हैं और उस जीवन से, सांसों से व आस्था से जिस राम का संबंध हो उस पर यह धर्म के ठेकेदार इतनी गहरी चोट करेंगे देश के पास ऐसी तनिक मात्र भी कल्पना नहीं थी। आज सारा देश हतप्रद है समय आने पर देश इसका जवाब तो देगा ही लेकिन सरकार अपराधियों को बचाने का जो अप्रत्यक्ष प्रयास कर रही है वह भी दुर्भाग्यपूर्ण है।सनातन की बात करने वाले लोगों के लिए इससे शर्मनाक व लज्जाजनक बात कोई और हो नहीं सकती की राम मंदिर का चंदा दान पत्र से चोरी हो जाए और वह भी जहां भगवाधारी मुख्यमंत्री हो उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए की इस लूट में केवल छोटे कर्मचारी ही शामिल हो यह हो ही नहीं सकता। चंपत राय एवं अनिल मिश्रा का इस्तीफा लेकर निर्दोष मान लेना छोटे कर्मचारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा है कि क्या बिना मगरमच्छों के मछलियां अपराध कर सकती हैं सभी बड़े अपराधी भी जेल की सलाखों के पीछे होने चाहिए। गुंजल ने कहा भारतीय जनता पार्टी का मकसद सिर्फ सत्ता और पैसा है उन्होंने कहा कि जो राम को लाए हैं हम उनको लायेगे की बात करने वाली पूरी भाजपा आज राम मंदिर चोरी पर मौन है, आप राम को तो ले आए पर अब उन्हीं के घर में डाका डाल रहे हो। चंपत राय व अनिल मिश्रा की नहीं और कई बड़े चेहरे इसमें शामिल है उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए यह चोरी देश के करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। गुंजल ने कहा कि धर्म व गौ माता के नाम पर देश को गुमराह करके सत्ता हथियाना वाली भाजपा की हकीकत देश के सामने आ चुकी है समय आने पर देश इन्हें सबक सिखाएगा।

Sangod, Kota | Jun 27, 2026

MORE NEWS

कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कामयाबी 4 साल से फरार 10 हज़ारी इनामी गांजा तस्कर झालावाड़ से दबोचा गया!

कोटा ग्रामीण (सुकेत) पुलिस द्वारा  मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। सुकेत थाना अधिकारी महावीर प्रसाद भार्गव ने मुस्तैदी दिखाते हुए पिछले 4 साल से फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी ड्रग तस्कर शेख शाहरूख को झालावाड़ इण्डस्ट्रीज इलाके से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कामयाबी 4 साल से फरार 10 हज़ारी इनामी गांजा तस्कर झालावाड़ से दबोचा गया! कोटा ग्रामीण (सुकेत) पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। सुकेत थाना अधिकारी महावीर प्रसाद भार्गव ने मुस्तैदी दिखाते हुए पिछले 4 साल से फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी ड्रग तस्कर शेख शाहरूख को झालावाड़ इण्डस्ट्रीज इलाके से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

Sangod, Kota | Jun 27, 2026

जनसुनवाई में समस्याओं से ज्यादा तबादले की अर्जियां, मनचाही पोस्टिंग की उम्मीद लेकर पहुंचे कर्मचारी

शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर की जनसुनवाई में इन दिनों आम समस्याओं से अधिक तबादले से संबंधित आवेदन देखने को मिल रहे हैं। बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी अपनी मनचाही जगह पर तबादला करवाने की उम्मीद लेकर मंत्री के समक्ष पहुंच रहे हैं।

जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों के तबादले के अलग-अलग कारण सामने आ रहे हैं। कोई अपनी गंभीर बीमारी का हवाला देकर स्थानांतरण की मांग कर रहा है तो कोई वृद्ध माता-पिता की देखभाल, छोटे बच्चों की पढ़ाई या परिवार से लंबे समय तक दूर रहने की मजबूरी बताते हुए तबादले की गुहार लगा रहा है।

कई कर्मचारी वर्षों से दूरस्थ क्षेत्रों में सेवाएं देने के बाद अब गृह जिले या नजदीकी स्थान पर पदस्थापन की मांग कर रहे हैं। ऐसे में जनसुनवाई के दौरान तबादले के आवेदन सबसे अधिक चर्चा का विषय बने हुए हैं।

मंत्री मदन दिलावर प्रत्येक आवेदक की बात सुनकर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं। जनसुनवाई में रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन तबादले की मांग करने वालों की संख्या सबसे अधिक दिखाई दे रही है।

जनसुनवाई में समस्याओं से ज्यादा तबादले की अर्जियां, मनचाही पोस्टिंग की उम्मीद लेकर पहुंचे कर्मचारी शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर की जनसुनवाई में इन दिनों आम समस्याओं से अधिक तबादले से संबंधित आवेदन देखने को मिल रहे हैं। बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी अपनी मनचाही जगह पर तबादला करवाने की उम्मीद लेकर मंत्री के समक्ष पहुंच रहे हैं। जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों के तबादले के अलग-अलग कारण सामने आ रहे हैं। कोई अपनी गंभीर बीमारी का हवाला देकर स्थानांतरण की मांग कर रहा है तो कोई वृद्ध माता-पिता की देखभाल, छोटे बच्चों की पढ़ाई या परिवार से लंबे समय तक दूर रहने की मजबूरी बताते हुए तबादले की गुहार लगा रहा है। कई कर्मचारी वर्षों से दूरस्थ क्षेत्रों में सेवाएं देने के बाद अब गृह जिले या नजदीकी स्थान पर पदस्थापन की मांग कर रहे हैं। ऐसे में जनसुनवाई के दौरान तबादले के आवेदन सबसे अधिक चर्चा का विषय बने हुए हैं। मंत्री मदन दिलावर प्रत्येक आवेदक की बात सुनकर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं। जनसुनवाई में रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन तबादले की मांग करने वालों की संख्या सबसे अधिक दिखाई दे रही है।

Sangod, Kota | Jun 27, 2026

Follow.. सांगोद इलाके में भी बढ़ने लगी खाद की किल्लत, खाद के लिए लगने लगी कतारे
मकडावद सहकारी समिति में सुबह से खाद के लिए लगी लाइन
 #JaiKisan #IndianAgriculture #SocialIssues

Follow.. सांगोद इलाके में भी बढ़ने लगी खाद की किल्लत, खाद के लिए लगने लगी कतारे मकडावद सहकारी समिति में सुबह से खाद के लिए लगी लाइन #JaiKisan #IndianAgriculture #SocialIssues

Sangod, Kota | Jun 27, 2026

Follow... शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रामचरण सर्कल स्थित अपने जन संवाद कार्यालय पर एक-एक व्यक्ति से मुलाकात की और उनकी बात सुनी ।
इस दौरान लगभग 700-800 लोग अपनी परिवेदनाएं लेकर मंत्री के पास पहुंचे। 
मंत्री से मिलने वाले अधिकांश लोग तबादले की अर्जी लेकर आए थे । 
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि तृतीय श्रेणी के अध्यापकों का तबादला नहीं किया जा रहा है। 
साथ ही जिनका अभी प्रमोशन हुआ है ऐसे शिक्षकों का भी स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। 
स्थानांतरण के लिए आने वाले अधिकांश शिक्षक अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का हवाला देकर अथवा स्वयं के स्वास्थ्य का हवाला देकर अपने गृह जिले में आने की अर्जी लाये थे ।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सभी की बात को सुना और उसका निस्तारण किया । 
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा तबादलों से रोक हटाए जाने के बाद से लेकर शिक्षा मंत्री जयपुर में अपने सरकारी आवास 18 सिविल लाइंस पर प्रतिदिन 8:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक लगातार बैठकर अर्जी लेकर आने वालों से मुलाकात कर उनकी सुनवाई कर रहे हैं। 
प्रतिदिन लगभग 1500 कार्मिक शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मिलकर अपने तबादले  का आवेदन दे रहे हैं । 
प्रतिदिन दोपहर बाद अपने शासन सचिवालय स्थित कार्यालय में भी शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री लोगों से मिलकर उनकी अर्जियां लेते हैं ।
आज मंत्री मदन दिलावर कोटा में है तो अपने कोटा स्थित कार्यालय में सुबह से निरंतर बैठकर सुनवाई कर रहे हैं ।

Follow... शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रामचरण सर्कल स्थित अपने जन संवाद कार्यालय पर एक-एक व्यक्ति से मुलाकात की और उनकी बात सुनी । इस दौरान लगभग 700-800 लोग अपनी परिवेदनाएं लेकर मंत्री के पास पहुंचे। मंत्री से मिलने वाले अधिकांश लोग तबादले की अर्जी लेकर आए थे । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि तृतीय श्रेणी के अध्यापकों का तबादला नहीं किया जा रहा है। साथ ही जिनका अभी प्रमोशन हुआ है ऐसे शिक्षकों का भी स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। स्थानांतरण के लिए आने वाले अधिकांश शिक्षक अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का हवाला देकर अथवा स्वयं के स्वास्थ्य का हवाला देकर अपने गृह जिले में आने की अर्जी लाये थे । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सभी की बात को सुना और उसका निस्तारण किया । उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा तबादलों से रोक हटाए जाने के बाद से लेकर शिक्षा मंत्री जयपुर में अपने सरकारी आवास 18 सिविल लाइंस पर प्रतिदिन 8:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक लगातार बैठकर अर्जी लेकर आने वालों से मुलाकात कर उनकी सुनवाई कर रहे हैं। प्रतिदिन लगभग 1500 कार्मिक शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मिलकर अपने तबादले का आवेदन दे रहे हैं । प्रतिदिन दोपहर बाद अपने शासन सचिवालय स्थित कार्यालय में भी शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री लोगों से मिलकर उनकी अर्जियां लेते हैं । आज मंत्री मदन दिलावर कोटा में है तो अपने कोटा स्थित कार्यालय में सुबह से निरंतर बैठकर सुनवाई कर रहे हैं ।

Sangod, Kota | Jun 27, 2026