Follow... शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रामचरण सर्कल स्थित अपने जन संवाद कार्यालय पर एक-एक व्यक्ति से मुलाकात की और उनकी बात सुनी ।
इस दौरान लगभग 700-800 लोग अपनी परिवेदनाएं लेकर मंत्री के पास पहुंचे।
मंत्री से मिलने वाले अधिकांश लोग तबादले की अर्जी लेकर आए थे ।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि तृतीय श्रेणी के अध्यापकों का तबादला नहीं किया जा रहा है।
साथ ही जिनका अभी प्रमोशन हुआ है ऐसे शिक्षकों का भी स्थानांतरण नहीं किया जाएगा।
स्थानांतरण के लिए आने वाले अधिकांश शिक्षक अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का हवाला देकर अथवा स्वयं के स्वास्थ्य का हवाला देकर अपने गृह जिले में आने की अर्जी लाये थे ।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सभी की बात को सुना और उसका निस्तारण किया ।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा तबादलों से रोक हटाए जाने के बाद से लेकर शिक्षा मंत्री जयपुर में अपने सरकारी आवास 18 सिविल लाइंस पर प्रतिदिन 8:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक लगातार बैठकर अर्जी लेकर आने वालों से मुलाकात कर उनकी सुनवाई कर रहे हैं।
प्रतिदिन लगभग 1500 कार्मिक शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मिलकर अपने तबादले का आवेदन दे रहे हैं ।
प्रतिदिन दोपहर बाद अपने शासन सचिवालय स्थित कार्यालय में भी शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री लोगों से मिलकर उनकी अर्जियां लेते हैं ।
आज मंत्री मदन दिलावर कोटा में है तो अपने कोटा स्थित कार्यालय में सुबह से निरंतर बैठकर सुनवाई कर रहे हैं ।
Sangod, Kota | Jun 27, 2026