हैदरनगर: हैदरनगर में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए ‘शिशु शक्ति’ पोषाहार का वितरण शुरू
महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार ने कुपोषण के खिलाफ बड़ी पहल शुरू की है। हैदरनगर प्रखंड बाल विकास परियोजना के तहत अति गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए विशेष पोषाहार ‘शिशु शक्ति संवर्धित टीएचआर’ का वितरण किया गया।