बहराइच: कुसौर इलाके में भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, जांच शुरू
देहात कोतवाली के कुसौर के मजरे छिलौरा गांव में भूमि विवाद को लेकर संजय पुत्र ननके से कहासुनी हो गई। जिस पर हमलावरों ने हमला कर उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को लेकर जिला अस्पताल भेजा। जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।