बहराइच: शेखवापुर मे परचून की दुकान चला रहे पिता पुत्र की पिटाई के मामले में पीडित की तहरीर पर चार नामज़द आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित शेखवापुर में परचून की दुकान चला रहे पिता पुत्र की पिटाई करने के मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना दरगाह पुलिस ने चार नामज़द आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रहलाद यादव ने बताया कि घटना 11 जून की है जब दबंगों ने उनकी व उनके बेटे पर जानलेवा हमला बोला था।