बहराइच: सलारगंज इलाके में तेज रफ्तार पिकअप के रौंदने से हुई 5 वर्षीय मासूम की मौत मामले में पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला सलारगंज स्थित गैलेक्सी स्कूल के पास तेज रफ्तार पिकअप की रौंदने से हुई 5 साल के मासूम की मौत मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना दरगाह पुलिस ने पिकअप संख्या यूपी 40 ए.टी. 5548 के चालक नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।