थरथरी: चंडी थाना परिसर में जनता दरबार का किया गया आयोजन, दो मामलों का हुआ निपटारा
चंडी थाना परिसर में शनिवार की दोपहर बारह बजे अंचलाधिकारी मो0 नोमान की उपस्थिति में जनता दरबार लगाया गया। जिसमें चंडी अंचल क्षेत्र के जमीन विवाद के दो मामले पहुंचे। दोनों मामले का निष्पादन किया गया। अंचलाधिकारी ने कहा कि शनिवार को लगाया गया जनता दरबार मे कुल दो मामले आये। दोनों पक्षों की सहमति से न्याय संगत तरीके से दोनों मामले का निबटारा किया गया।