थरथरी: प्रमुख, उप प्रमुख और जिला पार्षद ने रेफरल अस्पताल, डब्लूएचएस और स्कूल का किया औचक निरीक्षण
प्रमुख पिंकू देवी उप प्रमुख दयाशंकर यादव व जिला पार्षद निरंजन कुमार ने शुक्रवार की सुबह दस बजे रेफरल अस्पताल, डब्लूएचएस व स्कूल का नीरीक्षण किया। नीरीक्षण के दौरान रेफरल अस्पताल के लिपक छोड़ सभी मौजूद पाए गए। वहीं डब्लूएचएस गदनपुरा का नीरीक्षण के दौरान सीएचओ अजनवी भारती व रीना कुमारी उपस्थित पाए गए। जबकि सुप्रिया कुमारी व कुमारी खुशबू सिन्हा अनुपस्थित पाए गए।