थरथरी: प्रखंड कार्यालय में सांख्यिकी विभाग ने धान फसल की क्रॉप कटिंग का दिया प्रशिक्षण
प्रखंड के कार्यशाला भवन में बुधवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सांख्यिकी विभाग के द्वारा धान फसल की क्रॉप कटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी नवल किशोर रजक, बीडीओ राजदेव कुमार रजक, आदि पदाधिकारी मौजूद थे। प्रशिक्षण में धान के फसल के क्रॉप कटिंग के तकनीक व प्रपत्र अपलोड के बारे में विस्तार से बताया गया।