थरथरी: पुल पर स्थित पटेल अंबेडकर पार्क में धूमधाम से मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती
चंडी मुख्यालय स्थित पुलपर में पटेल अंबेडकर पार्क में गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान नेताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और देश के लिए दिए गए उनके योगदानों को याद किया। उप मुख्य पार्षद प्रवीण कुमार सुमन ने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता सरदार पटेल के बताए गए रास्ते पर चलें।