थरथरी: अस्ता उच्च विद्यालय में जदयू प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक हुई
थरथरी प्रखंड के अस्ता उच्च विद्यालय में जदयू प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक रविवार की दोपहर एक बजे आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद किए एवं संचालन शैलेन्द्र दुबे ने किया। इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी प्रकोष्ठों के प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे।