विजयनगर: बिजयनगर में विश्व कर्मा मंदिर रोड पर स्थानीय निवासियों ने कचरे की समस्या को लेकर रोड किया जाम, प्रशासन मौके पर पहुंचा
बिजयनगर में विश्व कर्मा मंदिर रोड पर स्थानीय निवासियों ने कचरे की समस्या को लेकर सोमवार को सुबह 11 बजे रोड जाम कर दिया,लंबे समय से यहां पर बने पार्क व मंदिरो के पास कचरा डाला जा रहा है।आसपास रहने वाले व सड़क से गुजरने वाले राहगीरो का बदबू के चलते जीना दूभर हो जाता है।पालिका प्रशासन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और समझाइश कर साफ सफाई के बाद जाम खुलवाया।