चाईबासा: उपायुक्त ने कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर शत-प्रतिशत साइकिल वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया
पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बुधवार को लगभग 10 बजे बैठक आयोजित की गई। बैठक में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।