जमुई: जिलाधिकारी ने आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की सुनी फरियाद, कई मामलों का किया ऑन द स्पॉट निष्पादन
Jamui, Jamui | Dec 27, 2024 समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में सुदूर व दूर-दराज के क्षेत्रों से अलग- अलग मामलों को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी-अपनी समस्या को जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के समक्ष रखा।