जमुई: पाड़ो से लापता किशोर 24 घंटे बाद अपने घर पहुंचा, बड़े भाई की डांट से भाग गया था बंगाल
Jamui, Jamui | Dec 27, 2024 पाड़ो गांव से गुरुवार की शाम 4 बजे से लापता किशोर 24 घंटे बाद अपने घर पाड़ो अपने घर पहुंच गया। बता दे कि गुरुवार को बड़े भाई के डांट से भागकर वह बंगाल चला गया था। जिसको लेकर उसके परिजनों ने गुरुवार की देर शाम बरहट थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। बताया जाता है कि पाड़ो निवासी सुधीर कुमार सिंह का नाबालिग पुत्र DAV का छात्र है।