जमुई: शास्त्री कॉलोनी के पास बाइक से गिरकर महिला घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Dec 27, 2024 शास्त्री कॉलोनी के पास दिन के 11:00 बजे अचानक बाइक से गिरकर महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला की पहचान कटौना निवासी सूरज कुमार की पत्नी रेशमा कुमारी के रूप में हुई है। इलाज के दौरान फिलहाल रेशामा कुमारी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।