जमुई: समाहरणालय के संवाद कक्ष में सिंचाई, लघु सिंचाई एवं ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई, DM ने दिए आवश्यक निर्देश
Jamui, Jamui | Dec 27, 2024 समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में शुक्रवार की शाम 4:00 बजे जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में सिंचाई, लघु सिंचाई एवं ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों के चल रहे कार्यों, विभागीय गतिविधियों और अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही उन्होंने सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।