2 दिन से झाड़ू लगवा रहे, जॉइनिंग नहीं दे रहे" जांजगीर पुलिस लाइन से महिला आरक्षक का वीडियो वायरल, RI पर गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस लाइन में तैनात एक महिला आरक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिस ड्रेस में दफ्तर के प्रांगण और आरआई (RI) प्रदीप जोशी के दफ्तर का बाथरूम साफ करती नजर आ रही है।
महिला आरक्षक का आरोप है कि वह पिछले दो दिनों से ड्यूटी पर आमद (जॉइनिंग) देने के लिए चक्कर काट रही है, लेकिन आरआई उनसे साफ-सफाई का काम कराने के बावजूद जॉइनिंग नहीं दे रहे हैं। प्रताड़ना से तंग आकर महिला आरक्षक ने खुद यह वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी ने महिला आरक्षक और RI दोनों से जवाब तलब किया है तथा जांच के बाद दोषी पर सख्त विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
#JanjgirChampa #ChhattisgarhNews #CGPolice #ViralVideo #PoliceLine #CGNews #BREAKINGNEWS