ढीमरखेड़ा: सिलौंडी: आदिवासी छात्राओं ने विधायक को पत्र लिखकर छात्रावास में सीट बढ़ाने की मांग की
कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास सिलींड़ी की छात्राओं ने विधायक को पत्र लिखकर 25 सीटों की वृद्धि की मांग की है। छात्रावास की स्वीकृत क्षमता 150 सीट है, जिसमें कक्षा 10वीं तक की छात्राएं निवासरत हैं। यह छात्रावास क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण आदिवासी अंचलों की छात्राओं के लिए शिक्षा प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।