मुगलसराय: सिंघीताली ओवर ब्रिज पर पुलिस ने तीन पिकअप में 7 गोवंशों के साथ 5 गौ तस्करों को किया गिरफ्तार
थाना अलीनगर पुलिस ने सिंघीताली समीप चेकिंग के दौरान तीन पिकअप में सात राशि गोवंशो को बरामद कर पांच तसकरों को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि गौ-तस्कर गोवंशों को वध हेतू पं बंगाल वध हेतू ले जा रहे थे। पकड़े गए गौ तस्कर सुखविंदर सिंह,विक्की सिंह,विनोद राजस्थान, थानेदार सिंह हरियाणा एवं पवनदीपपुरी पंजाब के निवासी है।