मुगलसराय: डीडीयू जंक्शन पर त्योहारों की भीड़ को देखते हुए आरपीएफ की टीम ने मदद के साथ लोगों को जागरूक किया
चंदौली जनपद के डीडीयू जंक्शन पर सोमवार शाम आरपीएफ की टीम द्वारा यात्रियों को जागरूक किया गया। इस दौरान आरपीएफ की टीम द्वारा बताया गया कि रेलयात्री एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग करें। नियम के विरूद्ध गए तो कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक पीके रावत ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा।