मुगलसराय: यातायात माह नवंबर के शुभारंभ पर चंदौली जिले में 1302 वाहनों का चालान, ₹1623600 का जुर्माना अधिरोपित
चंदौली जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु एसपी आदित्य लांग्हे निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज के निकट पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस व जनपदीय पुलिस टीम द्वारा यातायात माह शुभारंभ के अवसर पर जिले में बिना पार्किंग, तीन सवारी, बिना इंश्योरेंस के वाहन आदि के कुल 1302 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान ₹1623600 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।