मुगलसराय: बबुरी में दो वर्षीय बच्ची को अज्ञात जहरीले जंतु ने काटा, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया
जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के बौरी में दो वर्षीय बच्ची को अज्ञात जहरीले जंतु ने काट लिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई है। बीते सोमवार रात को राकेश विश्वकर्मा की पुत्री खुशी 2 वर्ष को अज्ञात जहरीले जंतु ने काट लिया। आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।