मुगलसराय: डीडीयू जंक्शन पर चोरी के दो मोबाइलों के साथ जीआरपी ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार
जनपद के डीडीयू जंक्शन पर जीआरपी ने रविवार को एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध होने पर अभियुक्त से पूछताछ किया तो पता चला कि चोरी की दो मोबाइल लिया है। बताया की ट्रेनों व रेलवे स्टेशन परिसरों में यात्रियों के सामान की चोरी करके अवैध धन अर्जित करता है। पकड़ा गया अभियुक्त रुदल निषाद बिहार के कैमूर जिले का निवासी है।