सोनीपत: सरल केन्द्र उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार ने किया लघु सचिवालय में बने जिला सरल केन्द्र का निरीक्षण
उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार ने सोमवार को लघु सचिवालय में स्थित जिला सरल केन्द्र का निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कोई भी कर्मचारी सरल केन्द्र में जन सेवाओं में लापरवाही न करें और लोगों को निश्चित समय सीमा में सभी सेवाओं का लाभ मिले।उन्होंने कहा कि इस कार्य में अगर कोई कर्मचारी देरी या लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी ।