सोनीपत: जिला उपायुक्त कार्यालय में ग्रामीणों ने प्रोपर्टी टैक्स आने के विरोध में सीएम के नाम डीआरओ को दिया ज्ञापन
नगर निगम गठन के दौरान शामिल किए गए 13 गांव के ग्रामीणों ने प्रोपर्टी टैक्स माफ करवाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। 13 गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला उपायुक्त कार्यालय में एकत्रित होकर सी.एम. के नाम डी.आर.ओ. हरिओम अत्री को ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि 6 जुलाई 2015 को नगर परिषद से नगर निगम में तब्दील किया गया था।