सोनीपत: गांव नाहरी के पास नहर में डूबा दोस्तों के साथ नहाने गया युवक, शव बरामद
गांव नाहरी के पास दोस्तों के साथ नहर में नहाने आया युवक डूब गया।युवक का शव गांव नाहरी के पास से ही बरामद किया गया है। बारोटा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव सिरासौर फिलहाल दिल्ली के नरेला स्थित गांव बांकनेर निवासी छोटेलाल ने बताया कि उनके पास दो बेटे व एक बेटी है।