सोनीपत: नेशनल हाईवे-334बी पर गांव राई पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से दस साल के बच्चे की मौत
नेशनल हाईवे-334बी पर गांव राई पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से दस साल के बच्चे सागर की मौत हो गई। वह अपने पिता उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव गठियां निवासी मनोज कुमार के साथ हाईवे की तरफ आया था। उनके पिता पीछे रह गए। इसी दौरान हादसा हो गया। चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।