सोनीपत: नाहरा पुल के पास से पुलिस टीम ने 2 किलो 400 ग्राम के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया
जिले के क्राईम यूनिट गन्नौर की पुलिस टीम ने मादक पदार्थ तस्करी की घटना मे संलिप्त दो आरोपियों को मादक पदार्थ चरस सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुनील उर्फ़ ढीलू पुत्र राजेन्द्र निवासी नरेला दिल्ली व हरीश उर्फ़ थापा पुत्र महेन्द्र निवासी सुलखैत जिला महेन्द्र नगर नेपाल हाल ग्रीन वैली नरेला दिल्ली के रहने वाले है।