सोनीपत: गांधी चौक के पास डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, दीवार काटकर दमकल विभाग के 3 स्टेशनों की गाड़ियों ने पाया काबू
गांधी चौक के पास डिपार्टमेंटल स्टोर में सोमवार अलसुबह अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिले के 3 दमकल स्टेशन से गाड़ी मौके पर पहुंची। इस दौरान आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल कर्मियों ने दीवार काटनी पड़ी। दमकल विभाग के कर्मियों ने बताया कि जल्द आग पर काबू नहीं पाया जाता तो शहर में बड़ी घटना हो सकती थी।